Chanakya Niti

Chanakya Neeti – Practical Lessons for Everyone

16 Jul , 2019  

1. यदि आप प्रयास करने के बाद भी असफल हो जाये, तो उस व्यक्ति से हर हाल में बेहतर होंगे जिसको बिना किसी प्रयास के सफलता मिल गई हो ।  

 

Chanakya

 

2. जैसे हजारों गायों में भी बछड़ा अपनी माता को पहचान कर उसी के पास जाता है उसी प्रकार व्यक्ति जो भी कर्म करता है वह कर्म भी उसके पीछे पीछे चलता है अर्थात व्यक्ति को अपने कर्मों का फल भोगना अवश्य ही पड़ता है 

 

3. भाग्य के सहारे रहने वालों का नाश हो जाता है ऐसा बताया गया है व्यक्ति को मुसीबत आने से पहले उससे बचने का हल सोच लेना चाहिए

4 बुद्धि के बिना ताकत भी बेकार है।  जिसके पास ताकत है किन्तु बुद्धि नहीं, ऐसे लोग अपने से कमजोर इंसान से भी हार जाते है। 

 

5 कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण है। जो साहस के साथ उनका सामना करते है, वे विजयी होते है। 

 

6. बुराई इसलिए नहीं पनपती की बुरा करने वाले लोग बढ़ गए है, बल्कि इसलिए बढ़ती है की बुराई सहन करने वाले लोग बढ़ गए है। 

 

7. यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए किसी को छोड़ देते हो तो इस बात पर हैरान मत होना, अगर वह व्यक्ति आपको किसी के लिए छोड़ दे। 

 

8. जो लोग मौका पड़ने पर आपको याद करते है और उन्हें दोस्ती की याद केवल उसी समय आती है , जब वह मुसीबत में होते है। ऐसे लोगो से भी चाणक्य ने दूर रहने के लिए कहा है। ऐसे लोग जरूरत पड़ने पर आपके साथ होते है, और बाद में आपका साथ छोड़ देते है। 

 

9. अपने कर्म पर विश्वाश रखिये  राशियों पर नहीं राशि तो राम और रावण के भी एक ही थी लेकिन नियति ने उन्हें फल उनके कर्म के अनुसार दिया। 

 

10. आमदनी पर्याप्त न होने पर खर्चो पर नियंत्रण रखिये और जानकारी पर्याप्त न हो तो शब्दों पर नियत्रण रखिये। 

 

11. जिंदगी की रेस में जो लोग आपको दौड़कर नहीं हरा पाते वो आपको तोड़कर हराने की कोशिश करते है। 

 

12. अगर किसी व्यक्ति के पास आवश्यकता से अधिक धन हो जाता है तो वह उससे जरूरत की चीजें खरीदने के बाद धन के दुरूपयोग के बारे में भी सोचने लगता है। उसको गलत आदतें पड़ जाती है। ऐसे धन को उन्होंने जहर के समान माना है। जो आपका भला करने की बजाए आपका बुरा करे।