Chanakya Niti

Superb Life Lessons from Chanakya Neeti

4 Oct , 2019  

1. यदि आदमी को परख नहीं है तो वह अनमोल रत्नों को तो पैर की धुल में पडा हुआ रखता है और घास को सर पर धारण करता है. ऐसा करने से रत्नों का मूल्य कम नहीं होता और घास के तिनको की महत्ता नहीं बढती. जब विवेक बुद्धि वाला आदमी आता है तो हर चीज को उसकी जगह दिखाता है.

 

Chanakya

 

2. चाणक्य के अनुसार ऐसी कुछ स्त्रियां होती हैं, जिनसे पुरुषो को शादी नहीं करनी चाहिए। स्त्रियों की सुंदरता ही सब कुछ नहीं होती है यदि कोई पुरुष सिर्फ सुंदरता के आधार पर ही उसे विवाह कर लेता है तो हो सकता है कि उसे बाद में पछताना पड़े, क्योंकि सुंदर काया होने के बावजूद हो सकता है उसका मन काला हो।

 

3. चाणक्य ने बताया है कि अच्छे संस्कारों वाली महिला घर को स्वर्ग बना देती है लेकिन वही बुरे संस्कारों वाली स्त्री परिवार में तनाव पैदा करने का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह करने से बचना चाहिए।

 

4. जो महिलाएं शादी के बाद रिश्तों को हमेशा तोड़ने की बात करती है, ऐसी स्त्री परिवार के बारे में हमेशा नकारात्मक विचार रखती परिवार को दुख पहुंचाती है इसलिए उनसे बच कर रहना  चाहिए।

 

5. विवाह के बाद व्यक्ति को दूसरी स्त्रियों पर आकर्षित नहीं होना चाहिए क्योंकि इस वजह से पारिवारिक जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

6. व्यक्ति को जैसा भी खाना मिलें, खुशी-खुशी खा लेना चाहिए । कभी भी किसी खाने की बुराई नही करनी चाहिए और थाली में खाना नहीं बचाना चाहिए। 

 

7. व्यक्ति के पास जितने भी पैसे हो अर्थात् जितनी भी उसकी आय है उसको उसी में खुश रहना चाहिए और आय से अधिक कभी खर्च नहीं करना चाहिए । 

 

8. मनुष्य को कभी भी पढ़ना नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि जितना अधिक अध्ययन करेंगे, उतना ज्यादा आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी और ज्ञानी व्यक्ति ही जीवन में सुख-शांति से रह पाता है। 

 

9. मनुष्य के अंदर कुछ गुण स्वंय से उत्पन्न होते हैं। जैसे दान करना, मीठी बातें करना, लोगों की सेवा करना, समय पर सही-गलत का निर्णय लेना। इसे कहीं और से नहीं सिखा जा सकता।

 

10. किसी प्रकार का अर्जित ज्ञान कभी भी बेकार नहीं जाता है चाहे वह किताबी ज्ञान हो या फिर किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान। एक न एक दिन आपका यह अनुभव काम आता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी जीवन में असफल नहीं होता है।