Chanakya Niti

chanakya Niti On kdve Stye

7 Feb , 2017  

गुणवान

1. गुण की  सब  स्थानों पर  पूजा होती  हैं ,धन की  पूजा नही  |पूर्णिमा  के चाँद को  सब लोग  पूजते हैं ,किन्तु दूज का  दुर्लभ  चाँद  कही नही पूजा जाता  |

गुणवान की  प्रशंसा  तो सभी लोग करते हैं,यदि गुणवान अपने मुहँ  से  स्वयं  प्रशंसा  करे तो अच्छा  नही लगता  | गुण समझदार  आदमी के पास  जाकर

निखर  जाता हैं |  हीरे- मोती की कीमत  वे क्या जाने  ,रत्न तो शीशे में जड़  जाने के पश्चात  ही चमकता हैं |मणि क्या तभी  शोभा  देती  हैं, जब उसे सोने में जड़ा

जाये  |प्राणी  की चार चीजो की भूख  कभी  नही मिटती |धन ,जीवन ,वासना  और भोजन  |सब्के  के लिए हर मनुष्य सदा भूखा रहता  हैं भले ही उसे यह चीजे

जितनी भी मिल  जाये  लेकिन  उस की  लालसा  नही  मिटती  | अन्न  से बढकर कोई  दान नही | द्वादशी  से बढकर कोई  तिथि  नही  |कोई देवी , देवता ,माँ- बाप

से बढकर  नही  | यह एक सत्य  हैं |

 सत्य 

2.सांप  के दांत में जहर होता  हैं | मक्खी  के सिर  में और  बिच्छू   की दुम में जहर  होता हैं |  परन्तु  बुरे इन्सान  के  तो  पुरे शरीर में जहर  होता  हैं |बुरा प्राणी  सबसे  अधिक  जहरीला  होता हैं

 

3.  चन्दन  का  पेड़  कट  जाने  से उसकी खुश्बू  समाप्त नही हो  जाती  | हाथी बूढ़ा  होने पर भी चंचल रहता हैं |ईख  कोल्हू  में  पीसे  जाने पर  भी  अपनी

मिठास  नही  छोड़ता |सोना  आग में डालने  के पश्यात भी अपनी चमक नही खोता  , इसी प्रकार से  अच्छेखानदानी लोग  कही भी चले जाये वे  अपने गुणों

को नही  छोड़ते  |गुण और उसकी अच्छाई सदा ही उनके साथ रहते हैं |