Chanakya Niti,Motivational,Quote

Top 10 in Chanakya Niti On intelligent

12 Jun , 2018  

1.बुदिमान लोगो के लिए  यह जरूरी है कि वह अपने बुरे समय के लिए धन  कमाकर रखे और उस धन की रक्षा  भी

पुरे ध्यान से करे |परन्तु धन और स्त्री से भी अधिक उन्हें अपनी रक्षा की और ध्यान देना अति आवश्यक है  ,क्योकि

जब उनका अपना ही नाश हो जायेगा तो धन और स्त्री किस काम आयेगे ?

Chanakya Niti

2.जो लोग बने हुए  काम को छोडकर न बनने वाले काम के पीछे भागते है , उनका बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है |

जो पहले से ही न होने वाला है वह तो तो पहले से नष्ट है ही |

 

3.विष मे अम्रत को ,अशुद पदार्थो मे सोने को ,नीच से भी शिक्षा को और दुष्ट कुल से नारी रत्न  को बिना संकोच  के

ग्रहण कर लेना चाहिए |

 

4.पुरुषो से नारियो का आहार दुगुना ,बुधि चौगुनी , साहस छ: गुना | और काम भाव आठ  गुना  बताया गया है |

 

5.ऐसे लोग जो मुह पर तो मीठी -मीठी बाते करते है लकिन पीठ के पीछे सब कामो को बिगाड़ देते है उनको त्याग

देना चाहिए  क्योकि वह सब उस विषकुंभ  के समान है जिसके उपर तो दूध ही दुध भरा होता है |परन्तु  उसके अन्दर

विष भरा होता है |ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए |

 

6.सारे पहाड़ो पर हीरे -जवाहरात  नही होते अथार्त हर पत्थर हीरा नही होता  |सभी हाथियों के मस्तक  मे मोती नही

होता | अच्छे और भले लोग हर स्थान पर नही मिलते  और हर जंगल मे चन्दन के पेड़ नही होते |

 

7.जो माँ -बाप अपने बच्चो को अधिक लाड प्यार से पालते है ,उनकी हर अच्छी -बुरी इच्छा  पूरी करते है , ऐसे बच्चो

मे अनेक बुरी आदते जन्म ले लेती है  जो बड़े होने पर उनकी प्रगति मे रोड़ा बन जाती है |इसलिए बचपन से ही  बच्चो

को बुरी आदतों  से बचाकर रखना चाहिए |लाड -प्यार करने के साथ ही बच्चो  को समय -समय पर प्रताड़ित  भी करते रहना

चाहिए |

 

8.यदि कोई मुर्ख प्राणी  आपको मिले तो उसका त्याग करो | क्युकी वास्तव मे वह दो पांव  का पशु होता है | ऐसे प्राणी वचन

रूपी बाणों से मनुष्य को ऐसे बींधता है जैसे रास्ते का काँटा शरीर मे चुभकर  उसे बींधकर एक दर्द पैदा करता है |

 

9.राजा लोग केवल एक बार आज्ञा देते है , पण्डित लोग एक बार बोलते है |अपनी प्रतिज्ञा पर द्रढ़ रहते हुए  कन्या दान भी

केवल एक बार ही  किया जाता जाता है | यह तीनो बातो केवल एक बार होती है |बार -बार यह सब नही होता |

 

10.पत्नी वही है जो पवित्र हो ,जो चतुर हो , जो पतिव्रता बन रहे ,जो अपने पति से प्रेम करती हो , जो सत्य बोले ,झूठ से

घ्रणा करे ,केवल इसी ही नारी  मान- सम्मान और पालन -पोषण करने योग्य मणि गई है |